अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल।
- फोटो : संवाद
Cough Syrup Case: रोहनिया पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला जायसवाल समेत नौ अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, दूसरी ओर देश छोड़कर दुबई में फरार शुभम जायसवाल की तलाश इंटरपोल द्वारा की जा रही है। पुलिस ने इस गैंग से जुड़े कुछ मामलों में चार्जशीट भी तैयार कर ली है।
पुलिस के अनुसार, इस संगठित गिरोह का दूसरा सरगना भोला प्रसाद है, जो शुभम जायसवाल का पिता है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी और अवैध भंडारण किया। इस मामले में कुल नौ अभियुक्तों को चिह्नित किया गया है, जिनमें शुभम जायसवाल, आजाद जायसवाल, महेश कुमार सिंह, शिवाकांत उर्फ शिव, स्वप्निल केशरी, दिनेश यादव, आशीष यादव और सौरभ त्यागी शामिल हैं।