फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गुरुजी जनगणना प्रशिक्षण में गए, एक-एक शिक्षक के भरोसे स्कूल; कुछ स्कूलों में तो टीचर ही नहीं

Sat, 02 May 2026 10:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Census News: अधिकारियों के अनुसार वाराणसी जिले में 6500 बेसिक शिक्षकों में करीब 5200 की ड्यूटी लगाई गई है और उनका प्रशिक्षण चल रहा है। वहीं, 2500 माध्यमिक शिक्षकों में 2200 की ड्यूटी लगी है और उनका भी प्रशिक्षण जारी है।
विज्ञापन
बेसिक स्कूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बेसिक और माध्यमिक स्कूलों की पढ़ाई जनगणना ड्यूटी के कारण प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि पांच-छह शिक्षकों वाले स्कूलों में एक शिक्षक के भरोसे स्कूल छोड़ दिए गए हैं। कुछ विद्यालय ऐसे भी हैं, जहां सभी शिक्षकों की ड्यूटी लग गई है और बच्चे मिड-डे मील खाकर लौट जाते हैं। जिले के 92 फीसदी शिक्षक जनगणना प्रशिक्षण में शामिल हैं। ऐसे में शिक्षकों के सामने पढ़ाई, नए नामांकन और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बड़ी चुनौती बन गया है।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय भिटारी में 200 बच्चे हैं और यहां छह शिक्षक व दो शिक्षामित्र हैं। इस विद्यालय में सभी की ड्यूटी लग गई है। यहां बच्चे आकर मिड-डे मील खाकर वापस लौट जाते हैं। वहीं, केसरीपुर खास के प्राथमिक विद्यालय में आठ शिक्षक हैं और 150 बच्चे हैं, यहां के भी सभी शिक्षकों की ड्यूटी लग गई है। 

शिक्षा हो रही प्रभावित

पूर्व माध्यमिक विद्यालय भट्ठी, लोहता में 425 से अधिक बच्चे हैं। यहां शिक्षकों की संख्या 17 है, जिसमें 15 शिक्षक और दो अनुदेशक हैं। इसमें हेडमास्टर राजेंद्र शर्मा समेत 14 की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी प्रशिक्षण ले रहे हैं और विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई दो अनुदेशक और एक शिक्षक के भरोसे है। 

हेडमास्टर ने बताया कि उनका काम मिड-डे मील बनवाने से लेकर विद्यालय की देखरेख और कागजी कार्रवाई तक होता है। ऐसे में उनकी ड्यूटी लगने से विद्यालय का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। यही हाल पूरे जिले का है। अधिकतर विद्यालयों की स्थिति यह है कि कक्षा आठ तक के विद्यालयों में शिक्षा मित्र सहित पांच-छह शिक्षक हैं, जिसमें एक को छोड़कर बाकी सभी की जनगणना प्रशिक्षण में एक ही बैच में ड्यूटी लगा दी गई है। 

महिला शिक्षकों की ड्यूटी उनके विद्यालय से 50 किमी दूर, विरोध
प्रशिक्षण के बाद दो चरणों में जनगणना का काम होगा। इसके लिए ड्यूटी चार्ट तैयार हो गया है। कई महिला शिक्षकों की ड्यूटी उनके विद्यालय से 20 से 30 और 50 किलोमीटर तक दूर ग्रामीण क्षेत्रों में लगा दी गई है। इसका अंदरखाने विरोध शुरू हो गया है। 

रोहनिया के जगतपुर क्षेत्र के विद्यालय की एक महिला शिक्षिका की ड्यूटी आराजी लाइन ब्लॉक के दूर ग्रामीण क्षेत्र में लगा दी गई है। ऐसे में एक दिन में आना-जाना और काम करके लौटना संभव नहीं होगा। इसी तरह अनेई, बड़ागांव की शिक्षिका की ड्यूटी पिंडरा के ग्रामीण क्षेत्रों में लगा दी गई है।
विज्ञापन

जनगणना का पहला चरण 22 मई से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा। इस दौरान विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जनगणना का दूसरा चरण सर्दियों में होगा, तब भी अवकाश रहेगा। ऐसे में जनगणना के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। - अनुराग श्रीवास्तव, बीएसए, वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें