गाजियाबाद पुलिस पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी कराने की पैरवी कर रही है क्योंकि शुभम के खिलाफ गाजियाबाद में भी प्राथमिकी दर्ज है। सूत्रों के मुताबिक, कोडीन युक्त कफ सिरफ की खरीद-बिक्री का खेल पांच राज्यों में किया जा रहा है। काशी की सप्तसागर दवा मंडी के कारोबारियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। कार्रवाई के डर से 20 दवा कारोबारी भूमिगत हैं।
सप्तसागर दवा मंडी का अध्यक्ष बनने की तैयारी में था
कम समय में अकूत दौलत कमाने वाला शुभम अब अपने को राजनीति में सेट कर रहा था। वह सप्तसागर दवा मंडी के चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहा था। मंडी के ज्यादातर दवा कारोबारियों ने उसके नाम पर हामी भर दी थी।