फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 08 Feb 2026 12:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: जिले के बभनी थाना क्षेत्र के मनरुटोला में अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के मनरुटोला में शनिवार की रात अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार विंदेश्वर (32) पुत्र रामपति निवासी मुरता थाना दुद्धी की शनिवार की रात सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मृतक के पिता रामपति ने बताया कि विंदेश्वर की शादी वर्ष 2012 में मूरता गांव में हुई थी। इसके बाद से ही वह ससुराल में रहता था। शनिवार को शाम करीब पांच बजे अपने छोटे भाई कौलेश्वर को छोड़ने के लिए घर डूगरु थाना सनावल जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ गया था। 

भाई को छोड़कर मूरता लौट रहा था कि मनरुटोला में आकर बाइक पेड़ से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दी तो रात में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी मुनिया देवी का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के चार बच्चे एक लड़की और तीन लड़के हैं। घटना की सूचना परिजनों ने बभनी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ballia News: चार थानों में 18 चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सरफराज खान मौके पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें