फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cough Syrup Case: भोला समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 82 दिन में दाखिल हुआ आरोपपत्र, इन शहरों के भी आरोपी शामिल

Mon, 23 Mar 2026 12:53 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Cough Syrup Case: कफ सिरप तस्करी में भोला समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 82 दिन में आरोपपत्र दाखिल हुआ। सारनाथ पुलिस ने कोर्ट में दाखिल आरोपपत्र किया।
विज्ञापन
भोला प्रसाद जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के आरोपी शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 82 दिन में सारनाथ पुलिस ने आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। सभी आरोपी जेल में निरुद्ध हैं। इनमें कानपुर और प्रयागराज के भी आरोपी शामिल हैं।

विज्ञापन


थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सभी साक्ष्यों के आधार पर 10 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया। आरोपियों में आदमपुर के प्रहलाद घाट, कायस्थ टोला निवासी मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल, सारनाथ के परशुराम तिसरिया निवासी विष्णु कुमार पांडेय, सिगरा के महमूरगंज मोहिनी कुंज निवासी लोकेश अग्रवाल, पांडेयपुर एसबीआई कॉलोनी निवासी प्रतीक कुमार गुजराती, प्रयागराज धूमनगंज प्रीतम नगर निवासी सुरेशचंद्र गुप्ता, प्रयागराज करेली के आजाद नगर आशियाना निवासी फैजुर रहमान, कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर निवासी अग्रवाल ब्रदर्स फर्म के प्रोपराइटर विनोद अग्रवाल, प्रयागराज मुठ्ठीगंज मालवीय नगर निवासी सत्येंद्र कुमार साहू, प्रयागराज के शाहगंज निवासी मो. सैफ और कोतवाली के गोलघर सिद्धमाता गली निवासी आकाश पाठक शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें; यूपी कॉलेज हत्याकांड: 29 साल में हुईं 30 से ज्यादा हत्याएं, कोई माननीय तो कोई बना माफिया
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि ई-वे बिल, बैंक स्टेटमेंट, नकदी जमा पर्ची, बैंक सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर, बरामद कोडीन युक्त कफ सिरप की विधि विज्ञान प्रयोगशाला रामनगर और औषधि निरीक्षक से प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट, एबॉट व अन्य लैबोरेटरी कंपनी की रिपोर्ट, वाहनों के टोल डेटा तथा संबंधित बैंक मैनेजर व कैशियर के बयानों के आधार पर तस्करी और अवैध धन अर्जन से संबंधित प्रमाण आरोपपत्र में दाखिल किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें