फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप: वाराणसी में एक और कार्रवाई...शुभम की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने चिपकाई नोटिस; प्रॉपर्टी सील

Fri, 13 Feb 2026 01:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के महमूरगंज स्थित प्लाजा में शाम चार बजे पुलिस ने कुर्की की नोटिस चिपकाई। इस दाैरान भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। दूसरी तरफ, सुरक्षा एजेंसियां सरगना शुभम जायसवाल की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
भोला जायसवाल की संपत्ति कुर्क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कफ सिरप तस्करी में कोतवाली और सारनाथ पुलिस ने भोला जायसवाल की 28 करोड़ की संपत्ति कुर्क की। साथ ही सारनाथ थाने में दर्ज कानपुर के कफ सिरप कारोबारी विनोद अग्रवाल पर प्राथमिकी के मामले में उसकी 5.18 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की गई। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने भोला जायसवाल की पांच संपत्तियों को कुर्क किया।

विज्ञापन




भोला जायसवाल रांची (झारखंड) के शैली ट्रेडर्स नाम के फर्म से न्यू फेंसाडिल कफ सिरप की भारी खेप वाराणसी व आसपास के क्षेत्रों में फर्जी और कूटरचित ई-वे बिल से भेजकर नशे के रूप में बिक्री करता था। इस आपराधिक षड्यंत्र से उसने भारी आर्थिक लाभ कमाकर अचल संपत्तियां खरीदी थीं।
विज्ञापन


कुर्क की गई संपत्तियों में भेलूपुर के तुलसीपुर वार्ड का व्यवसायिक भवन (23 करोड़), लल्लापुरा खुर्द में 1़ 5 करोड़ की संपत्ति, जगतगंज में 1.98 करोड़ की संपत्ति, भरलाई शिवपुर में 71 लाख की जमीन और मढ़ौली में 1.15 करोड़ की आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं। थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि विधिक प्रक्रिया के तहत प्रॉपर्टी को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन

कानपुर में विनोद अग्रवाल के मकानों पर नोटिस चस्पा
थाना सारनाथ पुलिस टीम ने कानपुर निवासी विनोद अग्रवाल और उसके परिजनों की अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्तियों को धारा 68 (एफ) एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) के तहत फ्रीज कर दिया। एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि कानपुर में उसकी कुल 5 करोड़ 18 लाख 24 हजार 795 रुपये की संपत्तियों को फ्रीज किया गया। अब इनका किसी भी तरह का क्रय-विक्रय या उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

जांच में सामने आया कि विनोद अग्रवाल का अवैध फर्म एमके हेल्थ केयर और पीडी फार्मा के साथ लगभग 6 से 7 करोड़ रुपये का लेनदेन था। दोनों फर्म को 89600 शीशी कफ सिरप केवल कागजों पर बेची थी। विनोद अग्रवाल कलेक्टरगंज, कानपुर नगर में दर्ज मुकदमे में भी मुख्य आरोपी है। वर्तमान में कानपुर जेल में बंद है।

विनोद की गोपाल विहार, सिविल लाइंस कानपुर के मकान 1.50 करोड़, जाजमऊ एमराल्ड गुलिस्तान प्लॉट 30.31 लाख, गोपाल विहार परिसर में दूसरा मकान 67.50 लाख, दहेली सुजानपुर के मकान जो बेटे के नाम है 1.22 करोड़, बिरहना रोड पर मकान जो पत्नी के नाम 1.11 करोड़ और आईसीआईसीआई बैंक खाता के 37.42 लाख रुपये को फ्रीज कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें