फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छठ पर अगले दो दिनों तक घाटों और कुंडों पर रहेंगे निगम के अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो बार मोटरबोट और एक बार पैदल निरीक्षण कर मेयर ने दूर कराई कमियां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर नगर निगम ने अपनी पूरी ताकत गंगा घाटों और कुंडों की व्यवस्था दुरुस्त करने पर झोंक दी है। अगले दो दिनों तक निगम के अधिकारी और कर्मचारी घाटों और कुंडों पर रहेंगे। जो लगातार भ्रमण रहकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएंगे।
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बुधवार को दो बार मोटरबोट से निरीक्षण किया। एक बार जिला प्रशासन और एक बार नगर निगम के अधिकारियों के साथ गंगा घाटों की तैयारियों परखीं और जो कमी रह गई थी उसे दूर करने के निर्देश दिए। मेयर ने दलदल वाले घाटों पर प्लाई और बालू डलवाया। लाइटिंग, सफाई के लिए भी देर रात पैदल ही चक्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से सीवर की व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। घाट पर काम करने वाली एजेंसियों को साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा। व्रतियों के आवागमन मार्ग पर साफ सफाई की हिदायत दी। अस्सी घाट से विश्वसुंदरी पुल तक, सामनेघाट पर गंगा इस पार और उस पार लाइटिंग का कार्य पूरा कराया। घाटों और कुंडों पर अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रवर्तन दल की तैनाती कर दी गई है। 24 घंटे सफाई के लिए कर्मचारियों को घाटों और कुंडों पर लगाया गया है। जो घाट टूटे फूटे थे वहां सीमेंट से समतल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
निगम की जनता से अपील, अर्पण कलश में डालें पूजन सामग्री
नगर निगम ने जनता से अपील की कि घाटों व कुंडों पर प्लास्टिक के बने थैले का इस्तेमाल न करें। इनके बजाय कपड़े के झोलों का इस्तेमाल करें। पूजन सामग्री अर्पण कलश में डालें और अन्य सामान डस्टबिन में डालें। कुंडों और घाटों पर अर्पण कलश और डस्टबिन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें