छठ पर भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। छह नवंबर से शुरू हुई वाराणसी सिटी-सिवान छठ स्पेशल पैसेंजर ट्रेन 11 नवंबर तक चलेगी।
छठ पर्व पर ट्रेन यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने वाराणसी सिटी-सिवान-वाराणसी सिटी छठ स्पेशल पैसेंजर (05176/05175) चलाने के फैसला किया है। यह ट्रेन छह नवंबर से 11 नवंबर तक प्रतिदिन मऊ से होते हुए चलेगी।
विज्ञापन
जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी सिटी छठ स्पेशल पैसेंजर (05176) छह से 11 नवंबर तक वाराणसी सिटी से सुबह 8:45 बजे निकलेगी और 10:53 बजे मऊ जंक्शन पर पहुंचेगी।
ये ट्रेन सारनाथ, कादीपुर, राजवारी, सिधौना हाल्ट, औड़िहार, माहपुर, सादात, हुर्मुजपुर हाल्ट, जखनियां, दुल्लहपुर, नायक डीह हाल्ट, पीपरीडीह, पनियारा हाल्ट, मऊ जंक्शन, इंदारा, चकरा रोड हाल्ट, किड़िहरापुर, गोविंदपुर हाल्ट, बेल्थरा रोड होते हुए सिवान जाएगी। फिर इसी रास्ते होते हुए मऊ जंक्शन फिर वाराणसी सिटी तक जाएगी।