फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दो सगे भाइयों समेत दस और मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई इतनी

Sat, 23 May 2020 11:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार शाम को दो सगे भाइयों समेत 10 और कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसमें एक की जलालपुर के क्वारंटीन सेंटर में कुछ घंटे पहले ही मौत हुई है। अन्य नौ में दो सगे भाई हैं। दोनों भाई 15 मई को मुंगराबादशाहपुर के क्वारंटीन सेंटर में दम तोड़ने वाले कोरोना पॉजीटिव मरीज के साथ मुंबई से आए थे। सीएमओ डॉ रामजी पांडेय ने पुष्टि की है। 

विज्ञापन


आज सुबह ही 22 नए मामले सामने आए, वहीं शुक्रवार को एक दिन में 43 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिले में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 123 हो गई है। इसमें दो की मौत हुई है और आठ लोग ठीक हो चुके हैं। आज मिले कोरोना पॉजिटिव में सभी प्रवासी हैं। दोपहर में कोरोना वायरस से एक अधेड़ की मौत भी हो गई। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

जिले में आज कोरोना वायरस से तीसरी मौत भी हुई। कोरोना पॉजिटिव अधेड़ अपने बेटे के साथ कुछ दिनों पहले मुंबई के कांदीवली से जौनपुर आया था। इसे जलालपुर के बयालसी इंटर कॉलेज में क्वारंटीन में किया था। 19 तारीख को इसका सैंपल लिया था। शनिवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
मृतक केराकत के कदहरा गांव का रहने वाला है। 15 मई को जाफराबाद के नाथूपुर निवासी एक युवक की मुंगराबादशाहपुर के क्वारंटीन सेंटर में मौत हुई थी। 17 मई की रात सिकरारा के मंसिल गांव निवासी 50 वर्षीय शख्स ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दोनों की रिपोर्ट मौत के बाद पॉजीटिव आई थी। ये दोनों भी मुंबई से आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें