फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बढ़ने लगा कोरोना वायरस का ग्राफ, छह साल की बच्ची और दो सगे भाई सहित छह संक्रमित मिले

Sun, 31 May 2020 02:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में रविवार को कोरोना वायरस के छह मरीज मिले हैं। इसमें एक छह साल की बच्ची और दो सगे भाई भी शामिल हैं। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

गोरखपुर से आई 100 जांच रिपोर्ट में छह रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार को छह कोरोना संक्रमित मिलने से जिले में अब मरीजों की संख्या 29 हो गई है। इसमें 28 मरीज सक्रिय हैं, जबकि एक मरीज ठीक हो चुका है।


पॉजिटिव मिले सभी मरीज दिल्ली, मुंबई और हरियाणा से आए थे। मरीजों को उपचार के लिए परदहां ब्लॉक परिसर में बने कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य टीम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को 100 रिपोर्ट आई, जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के छह लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए। सदर तहसील में दो लोग कोरोना पॉजीटिव मिले है। इसमें एक कासिमपुर गांव निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि मुंबई से लौटा था।

वहीं मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के तीन गांवों में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। मीरपुर गरजौला निवासी छह वर्षीय बच्ची जो कि बीते 24 मई को अपने माता-पिता सहित छह लोगों के साथ मुंबई से लौटी थी। जिन्हें प्रशासन ने जिला मुख्यालय स्थित फातिमा क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया था। शनिवार को समय अवधी पूरा होने पर सभी को घर भेज दिया गया था।

रविवार को आई रिपोर्ट में बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव मिली है, जबकि बंदीकला गांव निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह 27 मई को दिल्ली से लौटा था। इसे बरामदपुर में क्वारंटीन कर दिया गया है। युवक ने दिल्ली से लौटने से पहले अपना सैंपल दिया था, जहां दिल्ली से आी रिपोर्ट में वह आज पॉजीटिव मिला।
विज्ञापन

17 मई को मुंबई से लौटे खानपुर निवासी दो सगे भाई भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों का सैंपल 23 मई को भेजा गया था। वहीं घोसी तहसील के लखनी मुबारकपुर निवासी 31 वर्षीय युवक 12 मई को हरियाणा से लौटा था। 24 मई को युवक का सैंपल भेजा गया था।

डीएम ने बताया कि जिले में पहले से नौ गांव हॉटस्पॉट घोषित थे। अब घोसी ब्लॉक का लखनी मुबारकपुर और मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के खानपुर, सदर तहसील के कासिमपुर गांव को भी हॉटस्पॉट बनाने की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें