फूलपुर ब्लॉक के मेजवा में मुंबई से इलाज करा के लौटी एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। लॉकडाउन से पहले इलाज के लिए मुंबई गई थी। कुछ दिनों पहले मुंबई से इलाज करा ट्रेन से लखनऊ और वहां से बस से यहां आई थीं। उन्हें राम बचन कॉलेज खुरासों में क्वारंटीन किया गया था। अभी उसके पति की रिपोर्ट नहीं आई है।
ठेकमा ब्लॉक के जिवली में भी एक संक्रमित की पुष्टि हुई है। ये 14 मई को मुंबई से जौनपुर और वहां से रोडवेज बस से आया था। पहले इसे दो दिन क्वारंटीन करने के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया था। 23 को तबियत खराब होने पर इसे विक्रमा सिंह इंटर कॉलेज में क्वारंटीन कर सैंपल भेजा गया था जो अब पॉजिटिव आया है।
निजामाबाद के तेलीपुर में एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये भी 14 लोगों के साथ मैजिक से मुंबई से आया था। इसमें दो निजामाबाद और अन्य बम्हौर में उतरे थे। लालगंज के विशंभरपुर में एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये ट्रक ड्राइवर है और मुंबई से ट्रक लेकर 14 मई के आसपास आया था।
ट्रक में और लोग भी आए थे लेकिन यह घर पर ही था। बाद में लक्षण मिलने पर इसे ब्रायोएकेडमी में क्वारंटीन कर सैंपल भेजा गया था। सभी छह संक्रमित मरीजों को महामृत्युंजय डेंटल कॉलेज इटौरा में आइसोलेट किया जा रहा है। इसके साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग और कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए भी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।