फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में तीन पुलिसकर्मी समेत 14 कोरोना वायरस से संक्रमित, पूर्वांचल के जिलों में भी मिले नए मामले

Sun, 31 May 2020 05:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में रविवार को तीन पुलिसकर्मियों समेत 14 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।
वाराणसी में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 184 हो गई है। इसमें चार लोगों की मौत और 111 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
पूर्वांचल के बलिया, भदोही, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में भी मिले कोरोना वायरस के मामले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में कोरोना वायरस के मामले कम नहीं हो रहे हैं। हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वाराणसी में रविवार को 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 184 हो गई है।

विज्ञापन

वाराणसी में रविवार को मिले मरीजों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से जिन 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें पहले से संक्रमित प्रवासियों के संपर्क में आने वाले लोग भी शामिल हैं।


फिलहाल संक्रमित मिले सभी लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। इसके पहले भी एक दिन में 14 मरीज मिल चुके हैं। जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 184 हो गई है। इसमें चार लोगों की मौत हो चुकी है और 111 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


मऊ में मिले छह कोरोना मरीज :
मऊ जिले में भी रविवार को कोरोना वायरस के छह मरीज मिले हैं। इसमें एक छह साल की बच्ची और दो सगे भाई भी शामिल हैं। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की। रविवार को छह कोरोना संक्रमित मिलने से जिले में अब मरीजों की संख्या 29 हो गई है। इसमें 28 मरीज सक्रिय हैं, जबकि एक मरीज ठीक हो चुका है।

गाजीपुर में 19 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव :
गाजीपुर जिले में रविवार को 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ जीसी मौर्या ने इसकी पुष्टि की है। इनमें ज्यादातर दूसरे राज्यों से आए लोग हैं। जिले में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 122 हो गई है। जिसमें 35 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 87 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बलिया में सात नए कोरोना मरीज :
बलिया जिले में रविवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या अब 49 हो गई है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि की है। बलिया जिले में इससे पहले 12 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

आजमगढ़ में छह नए कोरोना के मामले :
आजमगढ़ जिले में रविवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। गोरखपुर लैब से इनकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है। आजमगढ़ में अब मरीजों की संख्या 94 पहुंच गई है। इसमें 83 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। 9 मरीज ठीक हो चुके हैं और दो की मौत हो चुकी है।

जिले में चार नए कोरोना संक्रमित मिले :
भदोही जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में चार प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 26 और 27 मई को आए प्रवासियों के लक्षण संदिग्ध होने पर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। आज मिले मरीजों में एक सुरियावां का पुरुष स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव शामिल है। रविवार को रिपोर्ट आने पर स्वास्थ विभाग और प्रसाशन अग्रीम कार्रवाई में जुट गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 43 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मुंबई से सोनभद्र आया व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव
सोनभद्र जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चतरा ब्लॉक के पुरना कला गांव निवासी 45 वर्षीय एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या नौ हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है।

उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति 16 मई को मुंबई से आया था। उसे रॉबर्ट्सगंज स्थित एक सेंटर पर क्वारंटीन किया गया था। बुखार की शिकायत पर 29 मई को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को आज ही मिर्जापुर भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें