फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित विधायक के कुनबे में भी पहुंचा कोरोना वायरस, भाई और पोती मिली पॉजिटिव

Thu, 18 Jun 2020 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

  • जौनपुर जिले के शाहगंज विधायक के कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने के बाद भाई और पोती भी मिली संक्रमित।
  • विधायक के कोरोना से संक्रमित होने के बाद परिवार के 25 सदस्यों का लिया गया था सैंपल।
  • लखनऊ में जांच कराने वालों की आई रिपोर्ट, जौनपुर में सैंपल देने वालों को अभी करना होगा इंतजार।
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के शाहगंज से सपा विधायक और पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के बाद अब उनके परिवार में भी कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच गया है। विधायक के भाई संजय यादव व एक पोती की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन

दोनों के सैंपल विधायक के पॉजिटिव मिलने के बाद लिए गए थे। गुरुवाकर को रिपोर्ट आने के बाद उन्हें भी लखनऊ के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। परिवार के कई अन्य सदस्यों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है।


सपा सरकार में मंत्री रहे शैलेंद्र यादव उर्फ ललई जिले की शाहगंज सीट से विधायक हैं। बुखार की शिकायत पर उन्होंने 15 को उन्होंने लखनऊ में जांच कराई थी। 16 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। विधायक के संक्रमित मिलने के बाद लखनऊ व जौनपुर में रह रहे परिवार के कुल 25 सदस्यों का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसमें लखनऊ में रह रहे परिवार के आठ सदस्यों की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आई। विधायक के छोटे भाई व हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय यादव और पौत्री एक वर्षीय सिद्धी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य सभी निगेटिव पाए गए हैं।

विधायक शैलेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जौनपुर में रह रहे सदस्यों के सैंपल बुधवार को लिए गए थे। उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर कार्यकर्ताओं के बीच आएंगे। विधायक के परिवार में संक्रमण फैलने के बाद उनके संपर्क में आए अन्य लोगों में भय और बढ़ गया है। सपा के कई नेताओं ने खुद को क्वारंटीन में कर लिया है। लोगों से दूरी बनाते हुए वह भी अपनी जांच करा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें