फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के लिए राहत की खबर, सबसे पहले मिला कोरोना पॉजिटिव युवक अस्पताल से डिस्चार्ज

Sat, 04 Apr 2020 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

वाराणसी के पहले कोरोना वायरस संक्रमित युवक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 21 मार्च को युवक के संक्रमित होने का पता चला था। इसके बाद से पीड़ित को शहर के दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


चौथी-पांचवी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद युवक को अस्पताल से डिस्चार्ज किया और ऐंबुलेंस से घर लाया गया। फिलहाल इसकी देखभाल करने की लिए डॉक्टर्स की टीम रहेगी। वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र का युवक 16 मार्च को एयर इंडिया के विमान से दुबई से दिल्ली पहुंचा था फिर दिल्ली से 17 मार्च को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के जनरल बोगी में बैठकर वाराणसी आया। यहां आने के बाद ऑटो से अपने गांव पहुंचा था।

पूर्वांचल में कोरोना वायरस के अब तक 14 मामले सामने आ चुके हैं। मिर्जापुर में आज दो मामले सामने आए। शुक्रवार को वाराणसी में तीन नए मामले सामने आए और आजमगढ़ में भी तीन नए कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मिले दो लोग निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात में शामिल होकर आए थे, तो वहीं आजमगढ़ के तीनों कोरोना संक्रमित मरीज भी मरकज में शामिल हुए थे। पूर्वांचल में गुरुवार को भी तीन जमाती कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें दो जौनपुर और एक गाजीपुर में 14 मार्च से ठहरे थे। इससे पहले जौनपुर में एक और दो वाराणसी में पॉजिटिव मिले थे। इस तरह पूर्वांचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है।

वाराणसी के तीन मरीजों में से दो लोग लोहता और मदनपुरा इलाके के रहने वाले हैं। तीसरा जमाती हैदराबाद का रहने वाला है। वह जमात से लौटकर मिर्जापुर होते हुए वाराणसी आया है। आजमगढ़ में मेडिकल कॉलेज में भर्ती 16 जमातियों में से तीन कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक तेलंगाना, एक आंध्रप्रदेश व एक गाजियाबाद का निवासी है। ये सभी निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर यहां पहुंचे थे। अन्य 13 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें