इस दौरान युवक ने लड़की के परिजनों को जागता देख भागने की कोशिश की लेकिन परिवार वालों ने उसको पकड़ कर लाठी-डंडो से जमकर पीटा। पिटाई से घायल युवक बेहोश होकर गिर पड़ा।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सरफराज को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरफराज की लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजवाते हुए पुलिस ने लड़की के माता-पिता को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है।