जौनपुर में शनिवार को 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके पहले शुक्रवार को एक दिन में 43 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिले में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 114 हो गई है। इसमें तीन की मौत हुई है और आठ लोग ठीक हो चुके हैं। आज मिले कोरोना पॉजिटिव में सभी प्रवासी हैं।