पिकअप की चपेट में आकर किशोर की मौत
चकिया कोतवाली क्षेत्र के चकिया नौगढ़ मार्ग पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने शौच करने जा रहे दो किशोरों को रौंद दिया। इस घटना में एक किशोर की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गरला गांव निवासी प्रमोद विश्वकर्मा(16) और राकेश बिंद(15) शनिवार की सुबह शौच के लिए सड़क के दूसरी तरफ जा रहे थे। वे सड़क पार कर रहे थे कि तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी।
घटना के बाद लोग मौके पर पहुंचते इससे पहले ही चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। इस घटना में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राकेश की सांसे चल रही थी। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही पिकअप कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।