फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में कोरोना वायरस के 114 केस, आज तीसरी मौत, मरने के बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Sat, 23 May 2020 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
बयालसी इंटर कॉलेज में क्वारंटीन सेंटर में कोरोना से अधेड़ की मौत की सूचना पर पहुंचे डीएम-एसपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कोरोना वायरस से एक अधेड़ की मौत हो गई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिले में यह कोरोना वायरस से तीसरी मौत है।

विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव अधेड़ अपने बेटे के साथ कुछ दिनों पहले मुंबई के कांदीवली से जौनपुर आया था। इसे जलालपुर के बयालसी इंटर कॉलेज में क्वारंटीन में किया था। 19 तारीख को इसका सैंपल लिया था। शनिवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


रिपोर्ट आने से कुछ देर पहले ही अधेड़ की मौत हो गई थी। मृतक केराकत के कदहरा गांव का रहने वाला है। 15 मई को जाफराबाद के नाथूपुर निवासी एक युवक की मुंगराबादशाहपुर के क्वारंटीन सेंटर में मौत हुई थी। 17 मई की रात सिकरारा के मंसिल गांव निवासी 50 वर्षीय शख्स ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दोनों की रिपोर्ट मौत के बाद पॉजीटिव आई थी। ये दोनों भी मुंबई से आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर में शनिवार को 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके पहले शुक्रवार को एक दिन में 43 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिले में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 114 हो गई है। इसमें तीन की मौत हुई है और आठ लोग ठीक हो चुके हैं। आज मिले कोरोना पॉजिटिव में सभी प्रवासी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें