फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के इस जिले में बढ़ती जा रही कोरोना मरीजों की संख्या, आज फिर मिले इतने मरीज

Tue, 14 Jul 2020 05:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में मंगलवार को 11 और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए संक्रमितों में जिला कारागार का एक बंदी और एक होमगार्ड हैं। इसके साथ ही मोहम्मदपुर ब्लॉक में तीन, तरवां में दो, रानी की सराय-अहरौला में एक-एक, महाजन टोला और बुआरनबाद में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। जिले में कुल संक्रमितों की 382 पहुंच गई है। इसमें 127 अभी सक्रिय हैं। 245 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 10 की मौत हुई है।

विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए पूर्व प्रेषित सैंपल्स में 11 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इसमें एक व्यक्ति महाजन टोल, एक व्यक्ति बुआरनबाद, एक व्यक्ति पाईपुर रानी की सराय, एक व्यक्ति गोसड़ी मोहम्मदपुर, दो व्यक्ति परसहां मोहम्मदपुर, दो व्यक्ति जिला जेल इटौरा, एक व्यक्ति मतलूबपुर अहरौला, दो व्यक्ति रायपुर कूबा तरवां के रहने वाले हैं।


सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित होगा। सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 382 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वर्तमान समय में 127 एक्टिव केस हैं, 245 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और 10 मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें