चार मरीज कासिमाबाद ब्लॉक क्षेत्र में मिले हैं। सिधऊत गांव में मिला युवक करीब एक सप्ताह पहले विदेश से आया था। तबीयत बिगड़ने के बाद 18 जून को सैंपलिंग की गई थी। इसे पहले से ही क्वारंटीन किया गया था। इसी प्रकार कादीपुर गांव में एक महिला समेत दो लोग मिले हैं, जो किसी महानगर से आए थे।
कासिमाबाद नगर में ही एक महिला मरीज मिली है। इन सभी की 18 जून को जिला मुख्यालय के रेलवे प्रशिक्षण केंद्र में सैंपलिंग की गई थी, जिसके बाद एक को क्वारंटीन भी कर दिया गया। सैदपुर के अमेहता गांव में एक मरीज मिला है, जो मुंबई से आया था। इसकी भी सैंपलिंग करने के बाद एक स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। इस गांव में पहले भी मरीज मिल चुका है। इसी क्रम में बांराचवर ब्लॉक के अहमट गांव में तीन महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। इस गांव में पहले भी मरीज मिले थे और यह सभी उनके परिवार से जुड़ी हैं।
इन सभी की 18 जून को सैंपलिंग की गई थी। कोविड-19 के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि जिस तरह से जिले में मरीज मिल रहे हैं, यह बहुत चिंता की बात है। सभी को मुहम्मदाबाद के कोरोना लेबल वन अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इस समय लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मिर्जापुर में मिला एक और कोरोना मरीज :
मिर्जापुर जिले में कछवां थाने के एक सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 है। इसमें 40 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। दो की मौत हो चुकी है। 27 एक्टिव केस हैं।