फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, आजमगढ़ में मिले इतने संक्रमित

Tue, 30 Jun 2020 05:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 233 पहुंच गई है। इनमें से दो मुंबई से आए थे और एक स्थानीय व्यक्ति है। वो अपने बीमार ससुर को देखने के लिए वाराणसी गए थे। सीमएओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि जिले में अभी 56 मरीज सक्रिय हैं। सात मरीजों की मौत हो चुकी है और 170 स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


जिले में मंगलवार को संक्रमित मिले मरीजों में एक सठियांव ब्लॉक के मुबारकपुर के पास स्थित असाउर की महिला है। ये अपने पति के साथ 23 जून को ट्रेन से मुंबई से आई थी। वहीं तरवां थाना क्षेत्र के जमीरपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति भी परिवार के साथ फ्लाइट से मुंबई से 21 जून को आए थे। उनकी भांजी की शादी थी, लेकिन शादी भी कैंसिल हो गई।


उधर, मोहम्मदपुर ब्लॉक के रानीपुर रजमो निवासी व्यक्ति के ससुर को वाराणसी के टाटा अस्पातल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कैंसर की समस्या थी। सोमवार को उनकी मौत भी हो गई। रानीपुर रजमो निवासी अपने ससुर को देखने गए थे। वहां से आने के बाद उनके अंदर कोरोना से संबंधित लक्षण दिखने पर उनकी सैंपलिंग कराई गई थी। उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें