आजमगढ़ के हॉटस्पॉट मुबारकपुर कस्बे के चक सिकठी नयापुरा में 11 साल का एक बालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह एक संक्रमित महिला का भतीजा है। इसे पांच दिन पहले रानी की सराय स्थित एपीएस स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। रिपोर्ट आने के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्त्रस्पानपुर में आइसोलेट कर दिया गया। इसके साथ ही अब जनपद में आठ संक्रमित हो गए।
अब पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्याचल मंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हो गई। इनमें गाजीपुर में छह, जौनपुर में पांच, मिर्जापुर में तीन और मऊ तथा भदोही में एक-एक मरीज हैं। वाराणसी में छह, गाजीपुर में पांच, जौनपुर में चार, आजमगढ़ में तीन लोग स्वस्थ होने के बाद कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वाराणसी में एक मरीज की मौत हो चुकी है।