फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव मिला आजमगढ़ का शख्स, दस दिन पहले गया था घर से

Wed, 17 Jun 2020 05:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले का निवासी एक व्यक्ति लखनऊ में कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं भाई के इलाज के लिए लखनऊ गया था। हालांकि उसके परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसे लखनऊ में ही आइसोलेट किया गया है।

विज्ञापन

इससे जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 168 पहुंच गई है। इसमें 16 अभी सक्रिय हैं। सीएमओं डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। 146 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और छह की मौत हुई है।


आजमगढ़ के मेंहनगर के वीरभानपुर निवासी सात जून को लखनऊ गए थे। पीजीआई में उनके भाई का ऑपरेशन होने वाला था। नौ जून को बुखार होने पर उन्हें लखनऊ में अपनी सैंपलिंग कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें 10 जून को वहीं पर आईसोलेट कर दिया गया था। बुधवार को इसकी जानकारी जिले को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही जनपद में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 168 हो गई है। इसमें 16 अभी की सक्रिय हैं। छह मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट वहीं लखनऊ में निगेटिव आई है। अन्य लोगों की ट्रेसिंग कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें