फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में मिले कोरोना के 15 नए मरीज, जिला अस्पताल का एक्सरे टेक्नीशियन भी मिला पॉजिटिव

Sat, 06 Jun 2020 11:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

  • भदोही में अब 67 हुई कोरोना मरीजों की संख्या।
  • संक्रमितों में से आठ मरीज हुए ठीक, बाकी का इलाज चल रहा है।
  • आज मिले पॉजिटिव मरीजों में तीन की पहले हो चुकी है मौत।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को 15 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल का एक्सरे टेक्नीशियन भी शामिल है। जबकि 14 अन्य संक्रमित मुंबई से जिले के विभिन्न इलाकों में आए प्रवासी हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 73 हो गई है। 

विज्ञापन


पॉजिटिव मिले मरीजों में जिला अस्पताल का 59 वर्षीय लैब टेक्नीशियन भी है। उसका सैंपल 30 मई को जांच के लिए भेजा गया था। सुरियावां क्षेत्र के छनौरा गांव में दो युवकों केअलावा लालीपुर में एक, कुसौड़ा में एक, उदयकरनपुर में एक, हरदुआ में एक, डीघ क्षेत्र के मंगापट्टी में एक, ज्ञानपुर क्षेत्र के भिखारीपुर में एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ये सभी मुंबई से आए थे और इनके सैंपल 30 मई को जांच के लिए भेजे गए थे। इसी तरह भदोही ब्लॉक के सरोजरामपुर गांव में एक, अभोली ब्लॉक के भौथर गांव में एक युवती, नागमलपुर गांव में एक महिला, औराई के पुरुषोत्तमपुर गांव में युवती, भिखारीपुर गांव की महिला और उसके पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये भी मुंबई से एक जून को आए थे और उसी दिन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 73 हो गई है।

जिला अस्पताल का एक्सरे रूम और पैथालॉजी सील

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के एक्सरे टेक्नीशियन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शनिवार को जिला अस्पताल के एक्सरे रूम और पैथालॉजी को सील कर दिया गया। सीएमएस डॉ. जी लाल ने बताया कि दोनों कक्षों को सील करा दिया गया है।  संक्रमित स्वास्थ्य कर्मी भदोही एमबीएस परिसर में रहता था, जिसे कोविड-19 के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी प्रवासी के संपर्क में आ कर वह संक्रमित हो गया होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें