फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के जिलों में बढ़ रही कोरोना वायरस के मामलों की संख्या, इन जिलों में आज मिले कोरोना मरीज

Thu, 25 Jun 2020 04:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

पूर्वांचल के जिलों में कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को आजमगढ़ में नौ और मऊ में 12 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मऊ में 98 हुई संक्रमितों की संख्या
मऊ जिले में बृहस्पतिवार को 12 मरीज मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98 हो गई। वहीं अब एक्टिव मरीजों की संख्या 39 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ एससी सिंह ने बताया कि आज मिले संक्रमित मरीजों में सभी स्थानीय हैं, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन चिंतित है।


संक्रमित मरीजों में छह कासिमपुर पोखरी, तीन महमूदपुर खिरीबाग और तीन कोतवाली परिसर के सिपाही बताए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि अभी मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है।
विज्ञापन


आजमगढ़ में नौ मरीज मिले
आजमगढ़ जिले में गुरुवार सुबह नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी तीन परिवार के सदस्य हैं। सिधारी के हजारी बाग में पांच दिन पहले संक्रमित मिले दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता की पत्नी, पुत्र और साथ में रहने वाले साले की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन

नरौली में कोरोना संक्रमित मृत बुजुर्ग के परिवार को दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। रानी की सराय के किशुनपुर में एक ही परिवार के पिता, पुत्र और पुत्री पॉजिटिव मिले हैं। ये तीनों मुंबई से आए थे। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों को आइसोलेट करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें