फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: सीएचसी के फार्मासिस्ट के बाद वार्ड बॉय भी संक्रमित, जिले में पांच नए कोरोना मरीज

Wed, 03 Jun 2020 05:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी पांच नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक सीएचसी मेहनाजपुर का वार्ड बॉय और दो लालगंज क्षेत्र के निवासी हैं। यहां का फार्मासिस्ट पहले ही संक्रमित मिल चुकी है। इसके अलावा रानी की सराय और राजेपुर में भी एक प्रवासी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके मिश्रा ने पांच नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 125 पहुंच गई है। इसमें 109 अभी भी सक्रिय हैं। 13 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है।

विज्ञापन


मेहनाजपुर सीएचसी में कुछ दिनों पहले फार्मासिस्ट के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद सीएचसी को सील कर इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। अब यहां के वार्ड बॉय में संक्रमण मिला है। ये भी सीएचसी परिसर में रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सील होने के बाद भी सीएचसी परिसर के लोग बाहर घूम रहे हैं। वहीं, ठेकमा ब्लॉक के राजेपुर भीरा में भी एक प्रवासी में संक्रमण मिला है।

 

कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
वो एक अन्य साथी के साथ मुंबई से जौनपुर प्राइवेट बस में कई लोगों के साथ आया था। इसके बाद वह कार से घर आया। अगले दिन ही उसने लालगंज में जांच कराई थी, जहां उसे फैसिलिटी सेंटर में रखा गया था। वह रिपोर्ट में पॉजिटिव मिला है, जबकि साथी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। रानी की सराय के गांव घाटीपट्टी में भी एक प्रवासी में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वो कुछ दिनों पहले ट्रक से मुंबई से आया था। उसे होम क्वारंटीन किया गया था। 27 को रानी की सराय सीएचसी पर जांच कराई थी। इसके अलावा एक व्यक्ति विशम्भरपुर लालगंज और दूसरा एक व्यक्ति सिंहपुर सरैया पल्हना का निवासी है। ये सैंपल 27 मई को भेजे गए थे। सीएमओ बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत कंटेनमेंट जोन घोषित होगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

गाजीपुर में सात कोरोना वायरस संक्रमित मिले 

गाजीपुर जिले में बुधवार की सुबह सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्य ने की है। सभी 23 से 25 मई के बीच महाराष्ट्र से आए थे। इनका सैंपल 27 मई को जांच के लिए भेजा गया था। जिले में मरीजों की संख्या 132 तक पहुंच गई है। जबकि अबतक 2747 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 2377 की रिपोर्ट आ चुकी है। 132 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जबकि संक्रमित मरीजों में से 68 को ठीक किया जा चुका है। अभी भी 377 की रिपोर्ट आनी बाकी है।


मऊ में चार नए मरीज 

मऊ जिले में भी बुधवार सुबह चार कोरोना मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ एससी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 44 पहुंच गई है। 44 संक्रमितों में से 10 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। बुधवार की सुबह आई जांच रिपोर्ट में चिरैयाकोट नगर पंचायत क्षेत्र के महतवाना मोहल्ले की तीन महिला मरीज और एक मरीज जमीन सहरूल्ला गांव की पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें