शुक्रवार को बड़ेसर थाने के दहेंदू गांव में एक होम्योपैथ के चिकित्सक की हालत अचानक बिगड़ने पर वह उपचार कराने बाराचवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां कोरोना संदिग्ध बताते हुए उनका सैंपल लिया गया और कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। उधर शनिवार की सुबह निजी चिकित्सक की हालत बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी भेजा गया। बीएचयू जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव फिर से जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे सुरक्षित रखा गया है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 163 लोगों की सैंपलिंग की। अब तक 6377 लोगों की सैंपलिंग में से 883 की रिपोर्ट का इंतजार है। जबकि अब तक वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर से 163 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब भी 95 सक्रिय हैं। इसमें से पांच बनारस में और 90 मुहम्मदाबाद कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। इधर जिला अस्पताल के ट्रु नाट मशीन पर 103 लोगें की अब तक जांच हुई है, जिसमें 90 निगेटिव और चार पॉजीतिव आए हैं। जबकि पांच अवैध मिले है। पिछले चार दिनों में 70 मरीज मिले हैं।