फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में आठ जेलकर्मी, नौ बंदी समेत 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 06 Jul 2020 05:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले में सोमवार को 20 और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इनमें से 17 संक्रमित गुरमा स्थित जिला जेल परिसर से जुड़े हैं। इनमें आठ जेल कर्मी और नौ बंदी शामिल हैं। इनके अलावा तीन लोग राबर्ट्सगंज के बरवन, लोहरा व न्यू मार्केट रामलीला मैदान के पास के रहने वाले हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की है। 

विज्ञापन


जिले में एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा आठ लोग संक्त्रस्मित मिले थे। इसके बाद सोमवार को एक इतने मरीज मिले। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 70 हो गई। इनमें से 34 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं, जबकि 36 लोगों का मधुपुर कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें