जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद भी स्वास्थ्य महकमा संक्रमण के बढ़़ते खतरे को लेकर सचेत नहीं है। कोरोना वायरस के इमरजेंसी तक पहुंचने के बाद भी न सेवाएं ठप की गई और न हीं आपातकालीन कक्ष को विधिवत सैनिटाइज किया गया। ऐसे में मरीज और तीमारदार के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी भी भयभीत हैं। रविवार को कुल 69 कोरोना संक्रमित मिले।
इनमें से शहर के मिश्रा बाजार में एक ही दिन 24 मरीजों के मिलने से लोगों की नींद हराम हो गई है। इनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। इसके अलावा कोतवाली में तैनात दो पुलिस कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए।
के नवापुर में सात, तुलसीसागर तीन, पीरनगर एक, मारकीनगंज छह, आमघाट के दो, वंशीबाजार एक, सदर ब्लाक में तीन, बिरनो ब्लाक के भड़सर गांव एक, करंडा ब्लाक के गोशंदेपुर में एक, खिदिरपुर में एक, मदनही गांव का एक, आदर्श गांव में एक, बक्सड़ा एक, उपधी गांव में एक, चकासन पहेतिया चार, जंगीपुर एक, सैदपुर में नौ, मुहम्मदाबाद के बालापुर में एक संक्रमित मरीज मिला है। इसमें अधिकांश कोरोना पाॅजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, तो कुछ की संदिग्ध मानकर जांच कराई गई थी। अब सर्वे टीम इन संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित करने में जुटी हुई है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
जिला अस्पताल के चिकित्सक समेत 69 कोरोना संक्रमित मिले हैं। उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
डॉ. जीसी मौर्या, सीएमओ।