शुक्रवार रात को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। आजमगढ़ में अब कुल एक्टिव केस 39 हो गए हैं। तो वहीं 167 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सात मरीजों की मौत हुई है।
पांच और मरीज हुए स्वस्थ
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एके मिश्रा ने बताया कि पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक कुल 213 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 39 एक्टिव केस मामलों में 28 मरीज एल-1 अस्पताल महामृत्युंजय डेंटल कॉलेज इटौरा, नौ मरीज एल-3 अस्पताल मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में भर्ती हैं। एक कोरोना पॉजिटिव का बीएचयू और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।