फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में विदेश से लौटे युवक समेत 142 कोरोना संक्रमित मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 913 पहुंचा

Sun, 26 Jul 2020 09:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले में विदेश से लौटे युवक समेत 142 की लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें 31 की रिपोर्ट बीएचयू, छह ट्रू नेट और 105 रैपिड टेस्ट से जांच में संक्रमित मिले हैं। नए अधिकांश मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। अब मेडिकल टीम लक्षण रहित मरीजों को जहां होम आइसोलेट करने में जुटी हुई है। जबकि गंभीर मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 913, स्वस्थ 509 और नौ की मौत हो चुकी है। सक्रिय केस का आंकड़ा 395 तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन


जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। मरीजों के आंकड़ों में लगातार बढ़ोत्तरी होती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसमें कुछ को छोड़ दिया जाए तो किसी की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में 22 और पॉजिटिव मिले।
 

 

इसमें नगर के लाल दरवाजा एक, पुलिस लाइन एक, आम घाट दो, सीआईएसफ यूनिट का एक, तुलसीसागर एक और नवाबगंज में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। मुहम्मदाबाद के सेमरा में एक, भदौरा के सेवराई में एक, कासिमाबाद के कुतुबपुर में एक, टोडर सिधऊत एक, बासुदेवपुर गांव में विदेश से आया एक गैर प्रवासी, बाराचवर के तेजपुर एक, नंदगंज के चिलार में एक, सैदपुर में एक, करंडा में एक, बिरनो एक और पीएचसी देवकली के दो स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।
 
 
विज्ञापन

देर शाम करीब नौ बजे बीएचयू से नौ, जिला अस्पताल के ट्रू नेट से छह और रैपिड टेस्ट से 105 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब मेडिकल टीम इसमें लक्षण रहित संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट करने और जिसमें लक्षण दिखाई दे रहा है, उन्हें सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। साथ ही इनके संपर्क में आए संक्रमितों को चिन्हित करने के लिए सर्वे टीम लगी हुई है। 
कोरोना नोडल एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि मिले संक्रमित जिसमें लक्षण नहीं है उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है। जबकि गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें