फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन से रवाना हुआ रेलवे स्टाफ, जीआरपी प्रभारी मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 30 Apr 2020 12:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन से बिहार के डेहरी ऑन सोन तक 22 अप्रैल को रवाना हुई स्टाफ स्पेशल ट्रेन में 12 लोग सवार थे। इसी ट्रेन में भभुआ रेलवे स्टेशन से डेहरी ऑन सोन के जीआरपी प्रभारी भी सवार थे, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


इसके बाद से रेलवे उस ट्रेन में सवार कर्मियों की पहचान कर रहा था। जबकि 21 अप्रैल को भी इस ट्रेन से 5 लोग ड्यूटी पर गए थे। रेलवे की ओर से जिन कर्मियों की पहचान की गई है, उसमे इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, सिग्नल और टेलीकॉम विभाग के कुल 12 कर्मचारी सवार थे।

जो पीडीडीयू जंक्शन के अलावा भभुआ और गया जंक्शन पर कार्यरत हैं।  सभी को स्टाफ स्पेशल ट्रेन से ड्यूटी पर रवाना किया गया था। दरअसल कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रेलवे में मालगाड़ियों और पार्सल ट्रेन को छोड़कर सभी यात्री ट्रेनें निरस्त हैं। मालगाड़ियों का परिचालन बिना रुके चलता रहे और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होती रहे, इसके लिए ट्रैक से लेकर सिग्नल प्रणाली को दुरुस्त रखने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें