इन अस्पतालों में बने हैं आइसोलेशन वार्ड
चीन में फैले कोरोना वायरस के बारे में जानना बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमे को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। यहां बाबतपुर एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क बनाने के साथ ही अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। हालांकि यहां लोगों को लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इसमें मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल शामिल हैं। यहां मरीजों के जांच के साथ ही परिजनों को जागरूक किया जा रहा है।
शासन के निर्देश पर चीन से आने वाले सभी लोगों की जांच कराई जानी है। विजय के चीन से वापस आने की जानकारी मिलने के बाद आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसकी जांच कराई गई लेकिन रिपोर्ट कुछ नहीं आया। एहतियात के तौर पर केजीएमयू में भी सैंपल भेजा जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।-डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
कोरोना वायरस में वायरल फीवर जैसे ही लक्षण
बीएचयू यूरोलॉजी विभाग के प्रो.समीर त्रिवेदी का कहना है कि वायरल फीवर वाले लक्षण ही सामान्य तौर पर इस तरह के मरीजों में मिल रहे हैं। इसके संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बहुत जरूरी है। अगर नाक बहने,लंबे समय से सर्दी, खांसी, बुखार, सिर मे तेज दर्द है तो अस्पताल जाकर जरूर जांच कराना चाहिए। अस्पतालों में भी आईसोलेशन वार्ड में ही मरीज को रखकर जांच की जानी चाहिए। उधर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के चेस्ट फिजिशियन डॉ.आरके शर्मा का कहना है कि कोरोना वायरस अभी भारत में तो नहीं है लेकिन जो इसके लक्षण वायरल फीवर जैसे ही होते हैं। किसी तरह का लक्षण दिखे तो समय से जांच कराना बहुत जरूरी होता है।