फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किए बड़े बदलाव, पूर्वांचल में बदले जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष

Mon, 03 Feb 2020 06:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी(सपा) आने वाले समय में अपनी पार्टी को मजबूती से खड़ा करना चाहती है और इसके लिए वह कई बड़े बदलाव कर रही है। सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही पार्टी में कई बड़े बदलाव किए हैं।

विज्ञापन


सपा ने पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र पार्टी जिलाध्यक्षों को हटा दिया है। उनमें अब गाजीपुर से रामधारी सिंह यादव(जिलाध्यक्ष), मिर्जापुर से देवी चौधरी(जिलाध्यक्ष), सोनभद्र से विजय यादव(जिलाध्यक्ष) और वाराणसी से विष्णु शर्मा (महानगर अध्यक्ष) बनाया गया है।

वहीं सपा ने अयोध्या महानगर में श्याम कृष्ण श्रीवास्तव (महानगर अध्यक्ष) और हामिद जाफर मीशम (महानगर सचिव) बनाया है। अखिलेश यादव ने आने वाले उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनदजर बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है सपा ने पूर्वांचल के जिलों में पार्टी की और मजबूती के लिए ये कदम उठाए हैं। ताकि पार्टी को लोगों से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें