सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से कोरोना से बचाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसमें सरकारी अस्पतालों के बाद जरूरत पड़ने पर स्कूलों-निजी अस्पतालों के साथ ही कुछ गेस्ट हाउस को भी क्वारंटीन सेंटर बनाया जा सकता है। इस दिशा में काम चल रहा है।