फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी से पहले होगी कोरोना की जांच, अभी इन 6 अस्पतालों में है व्यवस्था 

Wed, 23 Sep 2020 12:51 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से सरकारी अस्पतालों में ओपीडी से पहले कोरोना जांच कराने की व्यवस्था शुरू की गई है। जांच कराने के बाद ही मरीज पंजीकरण कराने जा रहे हैं। सात दिन में अब तक 8430 मरीजों की की जांच हो चुकी है। 

विज्ञापन


बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों की जांच का लक्ष्य है। इसको तहत बीएचयू, मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा, जिला महिला अस्पताल कबीर चौरा के साथ ही स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर, रामनगर, सीएचसी शिवपुर के साथ ही 16 सितंबर से बीएचयू अस्पताल में स्टेटिक बूथ की व्यवस्था शुरू हुई है। सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय के निर्देशन में डॉ. दीपिका, डॉ. एके पांडेय, मलेरिया इंस्पेक्टर हितेश शर्मा, चंद्रसेन, नितेश सेठ, राहुल सेठ आदि टीम हर दिन जांच कर रही हैं। 

बीएचयू अस्पताल में भी लागू होगी व्यवस्था 

सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने से पहले कोरोना जांच की व्यवस्था के बाद सर सुंदरलाल अस्पताल में भी इसी तर्ज पर जांच शुरू होगी। हालांकि ओपीडी हाल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से काउंटर लगाए गए हैं, लेकिन ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों का पहले कोरोना टेस्ट हो जाए इसको लेकर सीएमओ डॉ.वीबी सिंह ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें