फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव पार्वती स्तुति और कथक से सजी शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित राष्ट्रीय युवा संगीत सम्मेलन की 16वीं कड़ी में युवा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों के दिल में जगह बनाई। इस दौरान गायन, वादन के साथ ही कथक नृत्य की प्रस्तुतियां भी हुई।
विज्ञापन

ऑनलाइन राष्ट्रीय युवा संगीत सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद्मश्री डॉ. निवेदिता ने कहा कि भारत एक सांस्कृतिक विविधता और सांस्कृतिक एकता वाला देश है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक विविध सांस्कृतिक रीति रिवाज, पर्व त्योहार, संस्कारों के बावजूद भी सांस्कृतिक एकता का संदेश देता है।
अरुणाचल प्रदेश सरकार की शिक्षा सचिव निहारिका राय ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषाओं का संरक्षण करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्षता वादक आचार्य पंडित अनुपम राय ने की। इस दौरान अनुरत्न, श्रीया पोपट, डॉ. गौरव शुक्ला, अंशुमाली शर्मा, पंकज माला शर्मा, पूनम सिंह, डॉ. लावण्या कीर्ति सिंह, मोनिका अरोड़ा, डॉ. बाला लखेंद्र और डॉ. चिन्मय राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें