फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को भगाने का मंत्र देने का दावा करने वाला गिरफ्तार, 500 में कर रहा था इलाज

Thu, 19 Mar 2020 07:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पांच सौ रुपये में मंत्र देकर कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने का दावा करने वाले कथित ज्योतिषाचार्य संजय तिवारी को गुरुवार को वाराणसी के लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। संजय लंका थाना के सामने घाट क्षेत्र के सत्यम नगर में वैदिक साधना सिद्धि केंद्र एवं नशा मुक्ति केंद्र खोल रखा था।

विज्ञापन


पुलिस ने संजय को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। शहर में सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर बुधवार शाम को एक पंफलेट वायरल हुआ। जिसमें लिखा था कि मंत्र लीजिए और कोरोना वायरस से मुक्ति पाइए।

इसके साथ ही पंफलेट में मोबाइल नंबर, नाम और पता देकर लिखा था कि मंत्र के प्रभाव से जिसे कोरोना वायरस का रोग है, वह ठीक हो जाएगा। जिसे यह कोरोना वायरस का रोग नहीं है, उसे यह रोग नहीं पकड़ेगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर पंफलेट को वायरल करने की अपील भी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंफलेट के आधार पर पुलिस ने संजय तिवारी की तलाश शुरू की। लंका थाने के कार्यवाहक प्रभारी मोहित यादव ने बताया कि संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जो कोई भी इस तरह से लोगों के साथ धोखाधड़ी करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें