फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: दूध-दवा को छोड़ आज दोपहर से सभी दुकानें बंद, बढ़ सकती है लॉकडाउन की तारीख

Tue, 24 Mar 2020 11:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में लॉकडाउन का न पालन करने वालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। डीएम कौशल राज शर्मा ने सोमवार की शाम कहा कि लॉकडाउन की अवधि 25 मार्च के बाद भी बढ़ाई जा सकती है। जितने दिन लोग लॉकडाउन का उल्लंघन लोग करेंगे, उतने ही दिन इसकी अवधि बढ़ती जाएगी और लोगों पर एफआईआर भी होगी। मंगलवार से दवा और दूध की दुकान के अलावा कोई अन्य दुकान दोपहर 12 बजे के बाद न खोलने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि पूरे शहर के लोगों के साथ कुछ लोगों द्वारा किया गया खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा। जो व्यक्ति अपने नुक्कड़ या मोहल्ले से बाहर राशन या दवा लेने निकल रहे हैं, उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है। कुछ विशेष थाना क्षेत्र और मोहल्लों के अंदर बहुतायत में लोग खुले में घूम रहे हैं, ऐसे क्षेत्रों के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।

ऐसे इलाकों की सभी दुकानें बंद करा कर पूरी तरह लॉकडाउन कराने और उनका एरिया क्वारंटीइन पीरियड बढ़ा कर 14 दिन पर विचार किया जा रहा है। कुछ बिल्डिंग्स, वर्कशॉप और हाते भी चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें 14 दिन तक लॉक डाउनकराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर अनावश्यक चलने वाले दो और चार पहिया वाहनों के नंबर को चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से लेकर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि सोमवार रात से चुनाव के समय की तरह जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रट की तैनाती की गई है, जो तीन शिफ्ट में भ्रमणशील रह कर लॉकडाउन का पालन कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें