फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: वाराणसी में 9610 लोग हुए होम क्वारंटीन, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर में रहने के आदेश

Tue, 24 Mar 2020 10:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वाराणसी जिले में 9500 यात्रियों समेत 9610 लोगों को होम क्वारंटीन करने का निर्णय लिया गया। सभी को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देश-विदेश से आने वाले लोगों और होटल और लॉज में रहने वाले की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

विज्ञापन


इस दौरान एहतियात के तौर पर लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ ही कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को मुंबई और महाराष्ट्र से आने वाले तीन ट्रेनों के 9500 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। 

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि इसके अलावा क्षेत्र के होटल और लॉज पेन गेस्ट में रहने वाले 40 विदेशी और 55 होटल स्टाफ, तीन सभासद और परिवार के 15 सदस्यों की भी स्क्रीनिंग की गई। सभी को 14 दिन तक होम क़्वारंटीन रहने को कहा गया है। सीएमओ ने बताया कि डीएम ने भी अस्पतालों का दौरा कर यहां आइसोलेशन वार्ड सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में भेजे गए 37 सैंपल में से 36 की रिपोर्ट निगेटिव
सीएमओ ने बताया कि बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब में अब तक भेजे गए 37 नमूनों में 36 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 22 मार्च को एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसको दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पूर्व में जो 13 नमूने केजीएमयू भेजे गए थे, उन सब की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। 

युवक के परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव
फूलपुर थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसके परिवार के सभी छह सदस्यों की जांच रिपोर्ट भी सोमवार को आ गई। सीएमओ ने बताया कि युवक के परिवार के सदस्यों की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें