फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर: बैंकॉक और कुलआलालंपुर की उड़ानें हुईं निरस्त

Mon, 16 Mar 2020 06:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

कोरोना वायरस का असर हवाई उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है। यात्री नहीं मिलने के कारण कई उड़ानें निरस्त कर दी हैं। मलेशिया की मलिंडो एयरलाइंस ने वाराणसी एयरपोर्ट से कुआलालंपुर के बीच उड़ान को 24 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के तीव्रता से फैलने को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन पहले से ही अलर्ट है। कोरोना की गंभीरता को देखते हुए अन्य दिनों की मुकाबले इस समय यात्रियों में भारी कमी देखी जा रही है। एयर एशिया का विमान सोमवार को बैंकाक से से सिर्फ 10 यात्रियों को लेकर वाराणसी पहुंचा।

एयर एशिया की बैंकॉक के लिए सभी उड़ानों को 31 मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार थाइस्माईल का विमान भी अपने शेड्यूल के अनुसार 28 मार्च से बंद हो जाएगा। सीजनल विमान होने की वजह से फिर सीजन में इसको चालू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कोरोना वायरस से पूरा विश्व लड़ रहा है, जिसकी वजह से भारत मे भी विदेशी पर्यटकों पर रोक के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की संख्या में भारी कमी देखने को मिल रही है। यात्रियों के साथ साथ कर्मचारी भी विशेष सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें