10 मई तक रहेगा कोरोना का प्रभाव
देवाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु डा. ब्रजनंदन महाराज ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रभाव 10 मई तक रहेगा। इस तारीख तक भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। वर्तमान में भारत देश की कुंडली के अनुसार परिवार यानि कुटुंब भाव पर राहु का भ्रमण चल रहा है। जो जनता का भाव है उस पर अष्टमेश गुरु की दृष्टि है।
इसलिए यह परेशानी अल्प समय यानि नवरात्रि के चार दिन बाद 28 मार्च तक रहेगी। लेकिन छठें भाव का स्वामी शुक्र द्वादश रोगनाशक भाव में है। इसलिए भारत वासियों को डरने की आवश्यकता नहीं है। 10 मई को अरुण ग्रह शुक्र के नक्षत्र में गोचर करेगा। राहु का आद्रा नक्षत्र में गोचर 23 अप्रैल तक है। 23 अप्रैल से विश्व भर में स्थिति सामान्य होती हुई दिखाई देती है। लेकिन पूर्णतया 10 मई को समाप्त हो जाएगी। अत: तब तक सतर्क रहने की आवश्यकता है। अनावश्यक यात्रा और भीड़भाड़ से बचें। सावधान रहें और स्वस्थ रहें।