फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: काशी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में श्रद्धालुओं के शामिल होने पर रोक

Wed, 18 Mar 2020 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गंगा आरती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की परंपरागत दैनिक आरती में श्रद्धालुओं के शामिल होने पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय डीएम कौशल राज शर्मा ने गंगा के घाटों पर होने वाली आरती को सीमित करने के निर्देश पर लिया गया है।

विज्ञापन


गंगा सेवा निधि और गंगोत्री सेवा समिति ने 15 अप्रैल तक शाम की गंगा आरती को सात की जगह एक अर्चक से करवाने का फैसला किया है। गंगा सेवा निधि और गंगोत्री सेवा समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए वह गंगा आरती में शिरकत न करें।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस-19 के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का निर्वहन करना हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। गंगोत्री सेवा समिति के सचिव दिनेश शंकर दुबे ने बताया कि आरती प्रतीकात्मक तरीके से एक वैदिक ब्राह्मण द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान मां गंगा से कोरोना वायरस से बचाव की प्रार्थना की जाएगी। समिति इस मुहिम में जिला प्रशासन के साथ है। घाट पर एनाउंसमेंट करके लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। उधर, जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा आरती पर रोक नहीं है। केवल श्रद्धालुओं के शामिल होने पर रोक लगाई गई है।

वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। संकटमोचन मंदिर में भी श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश करने से पहले सैनेटाइजर से हाथ धोए जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में भी यही व्यवस्था की गई है। लोगों के हाथ अच्छे से धोए जा रहे हैं, उसके बाद साफ तौलिए से भी हाथों को साफ किया जा रहा है।

सारनाथ में भी कोरोना वायरस के कारण मंदिरों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सारनाथ संग्राहलय को भी बंद कर दिया है। इस कारण सैलानियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सिगरा स्टेडियम को भी दो अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज और सिनेमा घर सब बंद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में कहा कि सरकारी कार्यालयों में भीड़ खत्म करने के लिए कर्मचारियों को घर से काम करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही प्रदेश सरकार ने कोरोना का मुफ्त इलाज किए जाने की घोषणा की है

काशी विद्यापीठ, पूर्वांचल विवि और बीएचयू प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं दो अप्रैल तक टाल दी गई हैं। इसके साथ ही बीएचयू और संबद्ध महाविद्यालयों, स्कूलों में कक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें