फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां मिला कोरोना वायरस का मरीज, उसके पास तीन गांवों की सीमाओं को किया सील, सभी की हुई स्क्रीनिंग

Mon, 23 Mar 2020 09:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गांव पहुंचे डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में रविवार को फूलपुर थाना क्षेत्र के तीन गांवों की सीमा को सील कर ग्रामीणों की स्क्रीनिंग कराई गई। टीम ने चितौरा गांव में 1678 लोगों की, ओदार में 34 21 और राजपुर में 5694 लोगों की स्क्रीनिंग की। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में पहुंची टीम ने लोगों को जागरूक किया। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि गांव में सैनिटाइजेशन के साथ ही 6500 लोगों में पंफलेट बांटकर उन्हें कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही गांव वालों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। 

आठ जगहों पर लगे बैरियर 31 पुलिसकर्मी देंगे ड्यूटी
फूलपुर के चितौरा गांव समेत जिन तीन गांव को सील कर स्क्रीनिंग कराई जा रही है। यहां 8 जगहों पर कट ऑफ बैरियर भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए 31 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी शिफ्ट वाईज लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा दूसरे विभागों के 13 अन्य कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। गांव में थर्मल स्क्रीनिंग और जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें