फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में जूनियर डाक्टर समेत 12 लोगो मे कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सुश्रुत हॉस्टल में रहने वाले एक जूनियर डॉक्टर और रोहनिया निवासी पति- पत्नी समेत 12 लोगों में बुधवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जबकि 14 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया। आईएमएसबीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से बुधवार को 120 सैंपल की रिपोर्ट मिली। जिसमें मंगलवार देर रात नौ और बुधवार को आई तीन रिपोर्ट शामिल है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू से मिली रिपोर्ट के मुताबिक ट्रामा सेंटर स्थित सुश्रुत हॉस्टल में रहने वाले 27 वर्षीय डाक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रोहनिया निवासी 28 वर्षीय सेल्समैन और उनकी 22 वर्षीय पत्नी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही चांदमारी निवासी 46 वर्षीय एमआर और मुंबई से 21 जून को ट्रेन से वाराणसी आए कपसेठी के सिरिहिरा निवासी दो साल से किडनी का इलाज करा रहे 54 वर्षीय मरीज और लालपुर के रसूलपुर निवासी 39 वर्षीय एसी मकैनिक के साथ ही चौक क्षेत्र के गुलेटन निवासी 40 वर्षीय मरीज भी संक्रमित हुए है। बताया कि भेलूपुर के सोनारपुरा निवासी 20 वर्षीय महिला, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में कैंसर का इलाज कराने गए 74 वर्षीय मरीज और चौक थाना क्षेत्र के सूत टोला में 53 वर्षीय कपड़ा व्यवसाई की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
सीएमओ ने बताया कि इसके अलावा जैतपुरा के अवसानगंज से पूर्व में पॉजिटिव मरीज के परिवार से 23 वर्षीय युवक और चौक में 55 वर्षीय महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा ईएसआई हॉस्पिटल में भर्ती तीन और दीनदयाल अस्पताल में भर्ती 11 मरीजों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ ने बताया कि जिले में कुल मरीजों की संख्या 376 हो गई।जिसमें 256 डिस्चार्ज, 13 लोगों की मौत के बाद अब आईशोलेशन वार्ड में 107 मरीजो का इलाज चल रहा है। बुधवार को सात नए हॉट स्पॉट भी बनाये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें