वेतन विसंगति सहित कई मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को कामकाज ठप कर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अब्दुल जावेद के नेतृत्व में धरना देने वाले कर्मचारियों ने प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
इसमें समान कार्य-समान वेतन, नियमितीकरण, बीमा पॉलिसी आदि मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की बात कही। डॉ. जावेद ने बताया कि प्रभारी सीएमओ ने मामले में नेशनल हेल्थ मिशन के एमडी से बातचीत कर मामले का निस्तारण कराने को कहा, इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान डॉ. कुंवर अमित सिंह, डॉ. प्रगति बेरी, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।