कोरोना से बीएचयू में एक की मौत, 35 नए मरीज
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अब जिस तरह से कमी आती जा रही है, उसे लोग राहत की सांस ले रहे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। बुधवार को बीएचयू में भर्ती सोयेपुर निवासी 62 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई, जबकि जिला महिला अस्पताल, सामनेघाट स्थित अन्य जगहों पर कुल 35 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 2375 सैंपल लिए गए और 3357 की रिपोर्ट मिली है। अब 21696 मरीजों में 21001 डिस्चार्ज, 373 की मौत के बाद अब 322 मरीज इलाज चला रहे हैं।
संक्रमित मरीजों का गिरने लगा ग्राफ
कोरोना का टीका 16 जनवरी से लगाया जाएगा लेकिन इसके पहले जिस तरह से संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से कम होने लगा है, उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी राहत महसूस कर रहा है। पहले जहां मरीजों की संख्या 50 से 80 के बीच रहती थी वहीं एक सप्ताह से मरीजों की संख्या 50 से कम हो गई है। दो दिन पहले तो 15 मरीज और 22 मरीज मिले हैं। अगर एक्टिव मरीज की बात करें तो वह भी कम होकर 322 हो गया है।