टीका लगवाते मऊ के डीएम अमित सिंह बंसल।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण के पहले चरण का अंतिम दिन है। इस दौरान 1250 लोगों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है। सुबह से ही लोग टीका लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। इसी क्रम में सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर डीएम, एसपी और सीडीओ ने कोरोना का टीका लगवाया। डीएम अमित सिंह बंसल के साथ एसपी सुशील घुले, सीडीओ राम सिंह वर्मा और सीओ नगर नरेश कुमार ने टीका लगवाया। जिले के सभी आलाधिकारियों ने एक साथ पहुंचकर टीका लगवाया। साथ ही लोगों को टीका लगवाने के प्रति प्रेरित भी किया। कहा कि चिह्नित लोग समय पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। कोरोना जैसी महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए हम सब को सामने आना होना। डीएम अमित सिंह बंसल ने कहा कि टीका लगने के बाद भी लोगों कोरोना से बचाव के प्रति सावधानी बरतनी होगी। मास्क और दो गज की दूरी के साथ ही सरकार और स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देर्शों का पालन करना होगा। सभी अधिकारी तय गाइड लाइन का पालन करते नजर आए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एससी सिंह भी मौजूद रहे।