फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोरोना वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे बाद वृद्ध की मौत, लाइन छोड़कर भाग खड़े हुए लोग 

Wed, 01 Sep 2021 10:42 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के महराजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला है। मृतक की पत्नी ने बताया कि टीका लगवाने के लिए सुबह से ही वह कतार में खड़े थे। घंटों इंतजार के बाद उन्हें टीका लगाया गया। इसके आधे घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
टीकाकरण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे बाद ही वृद्ध की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग डरकर भाग गए। मामला महराजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगने के आधे घंटे बाद ही एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना से वहां हड़कंप मच गया। वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में खड़े लोग लाइन छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


महराजगंज क्षेत्र के मितांवा गांव निवासी जगन्नाथ पाल (65) साइकिल से कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज आए थे। जबकि उनकी पत्नी विमला देवी बाइक से वैक्सीन लगवाने आई थीं। वैक्सीन लगाने के बाद डॉक्टर ने उन्हें आधे घंटे तक अस्पताल में ही रहने की सलाह दी। दंपती अस्पताल परिसर में हनुमान मंदिर के पास पेड़ की छांव में बैठे थे। करीब आधे घंटे बाद उन्हें चक्कर महसूस हुआ। इसकी शिकायत चिकित्सक से की गई। जबतक डॉक्टर उनके पास पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

घंटों कतार में लगने के बाद लगा था टीका
मृतक की पत्नी विमला देवी ने बताया कि टीका लगवाने के लिए सुबह से ही कतार में खड़े थे। घंटों इंतजार के बाद उन्हें टीका लगाया गया। टीका लगवाने के आधे घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई उमानाथ ने बताया कि जगन्नाथ को किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। वह पूरी तरह स्वस्थ थे। खुद ही साइकिल चलाकर वैक्सीन लगवाने आए थे। मौत के बाद स्वास्थ्य टीम द्वारा स्थानीय थाने पर सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एससी वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बोले अधिकारी

वैक्सीन का रिएक्शन आधे घंटे के अंदर हो जाता है। बुजुर्ग आधे घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में ही थे। इसके बाद वे दर्शन-पूजन करने गए। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। - डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ, जौनपुर।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें