फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं कम हो रहा कोरोना टीकाकरण का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर संकट बना हुआ है। केंद्रों पर निर्धारित संख्या में टीके लगाए जाने से बहुत से लोग निराश लौट रहे हैं। वहीं, कई जगहों पर तकनीकी खामियों की वजह से टीका नहीं लग पा रहा है। जिले में 18 से 44 और 45 से अधिक उम्र के लोगों को अलग अलग केंद्रों पर टीका लग रहा है। मंगलवार को जिला महिला अस्पताल, ईएसआईसी समेत अन्य केंद्रों पर बहुत से लोग पहुंचे। यहां कई लोगों को टीका नहीं लग सका। उनका कहना था कि आरोग्य सेतु एप पर जो पंजीकरण कराया है उस पर उन्हें 11 मई की ही डेट मिली है, लेकिन कंप्यूटर में रिकॉर्ड नहीं था। लोगों ने शिकायत भी की तो दोबारा कोविन एप पर पंजीकरण की कर्मचारियों ने सलाह दी। इसके अलावा बरेका अस्पताल और रेलवे मंडलीय अस्पताल पर भी ऑनलाइन पंजीकरण कराकर गए लोग लाइन में लगे रहे। ग्रामीण इलाकों में भी कई केंद्रों पर कोरोना की दूसरी डोज का संकट बना रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में दोपहर 1 बजे ही पसरा सन्नाटा
जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा के टीकाकरण केंद्र पर दोपहर 1 बजे ही सन्नाटा छा गया। इक्का दुक्का लोग ही पहुंचे। पता चला कि जो केंद्र पर संख्या आवंटित थी वो पूरी हो गई। भीड़ से बचने के लिए कहीं 200 तो कहीं 150 संख्या दी गई है। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड पर भी दो बजे तक टीकाकरण पूरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें